भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त....सावित्री बाई फुले



शिवबालक गौतम

मोहनलालगज लखनऊ मोदी सरकार की नीतियों एवम् कार्यशैली से संपूर्ण भारत जल रहा है जो कि सभी समाज की जनता चिंतित असुरक्षित महसूस कर रही हैं मोदी सरकार में जमाखोरी, महंगाई ,भुखमरी ,बेरोजगारी, अन्याय ,अत्याचार ,भ्रष्टाचार, बलात्कार एवं शोषण चरम पर है मान्यवर कांशीराम जी के जयंती के मौके पर आयोजित बैठक में व्यक्त किया। भारतीय संविधान, पिछड़े वर्गों का आरक्षण, अनुसूचित जाति का आरक्षण अधिकार एवं मुस्लिम समाज का सम्मान खतरे में है उक्त बातें पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने व्यक्त की। पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने 6 दिसंबर 2017 को बहराइच में जन आंदोलन के दौरान नारा दिया था कि भारतीय संविधान लागू करो, आरक्षण कोटा पूरा करो जो अनेकों प्रदेशों में आंदोलन के माध्यम से बहुजनों को जगाने का कार्य निरंतर कर रही हूं रैली एवं जन सभाओं के माध्यम से संगठित कर एक मंच पर लाने का कार्य तथा बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संघर्षरत हूं  भारतीय जनता पार्टी की सरकार आर एस एस एवम्   पूंजीपतियों के इशारे पर लोकतंत्र को निरंतर समाप्त करने पर तुली है भाजपा शोषणकारी एवं दमनकारी व्यवस्था कायम करना चाहती है जबकि किसान आंदोलन कर रहे हैं  किसानों के ऊपर किसान बिल जबरन थोपा जा रहा है उनपर अत्याचार किया जा रहा है  सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेकर पिछड़े वर्गों पर क्रीमी लेयर लगाकर उन्हें आरक्षण व्यवस्था से वंचित किया गया ,अनुसूचित जाति कि जो भागीदारी विभिन्न सरकारी विभागों में है उसका निजी करण कर समाज के साथ  धोका हो रहा है। भाजपा सरकार में जमाखोरी, महंगाई,  बेरोजगारी, अन्याय ,अत्याचार, भ्रष्टाचार, बलात्कार एवं शोषण चरम सीमा पर है दमनकारी  नीति से पूरा भारत वर्ष जल रहा है कृषि कानून बिल लाकर उनके अधिकार को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है बहु संख्यक समाज को भय दिखाकर आंदोलन समाप्त कर  जनता की आवाज को बंद करना चाहती है 15 मार्च सोमवार  को  बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के 87  वें जन्मोत्सव के मौके पर महापुरुषों के विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है संविधान बचाओ का नारा दिया पिछड़े वर्ग अल्पसंख्यक को बचाने के लिए बहुजन अधिकार महापंचायत रविंद्रालय चारबाग में आयोजित की गई जिसमें पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने जनसभा को संबोधित किया ।  कहा कि 26 नवंबर 2021 को विराट बहुजन अधिकार महापंचायत होगी , वर्ष 2022 एवं 2024 के लिए अभी से जन आंदोलन चलाने की आवश्यकता है ।इस मौके पर नमो बुद्धाय जन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय नाथ कनौजिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद रावत  सहित अनेकों प्रदेशों से आए पार्टी पदाधिकारियों ने भी बैठक को संबोधित किया।

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
परिणय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Image