20 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा विलक्षणा समाज सारथी सम्मान समारोह

 



न्यूज़ (रोहतक)। सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति, अजायब द्वारा अपने तीसरे पंजीकरण दिवस पर 20 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तरीय विलक्षणा समाज सारथी सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा मुख्यातिथि होंगे। संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ सुलक्षणा अहलावत ने बताया कि बाबा हँसाई नाथ डेरे के महंत बाबा भजनाई नाथ, हरियाणा संस्कृत अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ सोमेश्वर दत्त शर्मा, हरियाणा कला परिषद हिसार के क्षेत्रीय निदेशक महाबीर गुड्डू, हरियाणवी रागनी गायक रणबीर सिंह बड़वासनी, हरियाणवी गायक व लेखक रामकेश जीवनपुर, हट जा ताऊ पाछै नै फेम विकास कुमार, देशभक्ति गीत गायिका कवि सिंह, लोकगायक सोनू शर्मा पांची और लोकगायक जनकराज बापोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। उन्होंने आगे बताया कि डॉ सुलक्षणा ने बताया कि मंच संचालन जानी मानी लेखिका, गायिका, अदाकारा व मंच संचालिका सुमन सेन करेंगी। उन्होंने बताया कि बारह राज्यों की 51 विभूतियों को विलक्षणा समाज सारथी से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि हरियाणवी रागनी गायक बाली शर्मा, हरियाणवी फिल्मों की अभिनेत्री सुनीता डाबर और जानी मानी लोकगायिका मीनाक्षी पांचाल को विलक्षणा कला एवं संस्कृति रत्न से सम्मानित किया जाएगा। डॉ सुलक्षणा ने आगे बताया कि हरियाणा के जाने माने कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी विशेष प्रस्तुति भी देंगे। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को संस्था को पंजीकृत हुए 3 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। वर्ष 2017 से संस्था महिला सशक्तिकरण और समाज हित के कार्यों को करते आ रही है। यह संस्था का चतुर्थ सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
परिणय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Image