अमित मिश्रा
महोली (सीतापुर) ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, महिला सशक्तिकरण, सहित मिशन ऐप व संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा शिक्षक जीवन की पहली कड़ी है। अच्छी शिक्षा व संस्कार देकर मनुष्य को संस्कारित बनाते हैं।महिला सशक्तीकरण के लिए जागरूक किया।