जमुई से प्रशांत किशोर
जमुई लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रम के लिए जमुई पधारे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने बिहार राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एक बार फिर से सवाल किया है। मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वर्तमान की नीतीश सरकार 2005 में जंगलराज की दुहाई देकर सरकार में आए थे। आज जिस प्रकार से बिहार राज्य की राजधानी पटना में सक्षम लोगों को अपराधियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है तो आम लोगों की क्या बात की जाए। बिहार में अपराध का ग्राफ एवं अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है यह बहुत ही चिंता का विषय है। बिहार के मुख्यमंत्री गृह मंत्री हैं इसलिए उन्हें विशेष रूप से विधि व्यवस्था के विषय पर ध्यान देना चाहिए।