सादा जीवन उच्च विचार
सत्य अहिंसा उनका हथियार
बढ़ते रहे संघर्षों के पथ,
किया देश पर जीवन वार
राष्ट्र के गौरव, तिरंगे की शान
बापू हमारे मान, देश के अभिमान
माँ भारती मुस्कुराती रहे,
पाले मन में यही अरमान
स्वदेशी, स्वच्छता अपना कर
जात-पात का भेद मिटा कर
स्नेहसिंचित हो वसुंधरा
हर्षित मन हो हरा-भरा!
तेजस्वी तेवर लेकर
शान्ति का पाठ पढ़ायें
क्रोध भी हो मानव के बस में,
ऐसा योग सिखायें
बापू के आदर्शों को
आओ हम भी अपनायें
आने वाली पीढ़ी को
नूतन इतिहास सुनायें।
वीणा पाण्डेय भारती
जमशेदपुर (झारखंड)