संवाद होना चाहिए...


संवाद की सार्थकता बहुत है
इसीलिए अक्सर संवाद होना चाहिए
दोस्ती की शुरुआत भी होती है
अक्सर संवाद से
आपसी रिश्ते बनाने के लिए भी
संवाद होना चाहिए
भाइयों के बीच झगड़े का
हल़़ भी संवाद है
पति-पत्नी के बीच उपजती
मनमुटावों का हल़़ संवाद है
दो राष्ट्रों के बीच उपजे सीम़ा
विवादों का हल़़ संवाद है
धार्मिक स्थलों के निकट हो रहे
विवादों का हल़ संवाद है
अधिकारी और कर्मचारियों के बीच
उपजे मतभेदों का हल़ संवाद है
सास बहू के बीच उपजे खटपट
मिटाने के लिए संवाद होना चाहिए
पड़ोसियों के बीच उपजे खिचखिच
को भी दूर कर सकते संवाद
संवादों के जरिए ही सुलझ़ती
धार्मिक उन्माद है
नेतागणों के वोट पाने का 
हथियार भी संवाद है
आपसी दूरियां मिटाने को
परस्पर संवाद होना चाहिए
हर मुश्किलों से पाना हो निजात
तो संवाद होना चाहिए


स्वरचित मौलिक रचना
राजीव भारती
भिवानी हरियाणा


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
सफेद दूब-
Image
आपका जन्म किस गण में हुआ है और आपके पास कौनसी शक्तियां मौजूद हैं
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image