बिना मास्क टहल रहे लोगों  पर  खुटहन पुलिस ने  दिखाए कड़े तेवर

 


संवाददाता 
खुटहन जौनपुर
लाक डाउन में ढील मिलते ही स्थानीय क्षेत्र में बगैर मास्क लगाये बाजार में तमामम लोग बेधड़क टहलना शुरू कर दिए। ऐसे राहगीरो पर शुक्रवार को अचानक पुलिस का तेवर तल्ख हो गये। बगैर मास्क लगाये बाइक, साइकिल या पैदल जा रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पकड़ उन्हें डाटने फटकारने के बाद जुर्माना भी काटा। जिसमें पांच हजार राजश्व की वशूली की गई। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा हमरा,हियो संग तीसरे पहर स्थानीय चौराहे पर चेकिंग लगाए हुए थे। तभी क्षेत्राधिकारी शाहगंज जीतेन्द्र दूबे भी पहुंच गये। पुलिस के द्वारा बगैर मास्क या गमछा बांधे आने जाने वाले लोगो की धरपकड़ शुरू कर दी गई। पुलिस की सख्ती देख तमाम लोग अगल बगल दुकानो में दुबक लिए। इसके बाद भी पुलिस दर्जनो लोगों को पकड़ उन्हें फटकार लगाते हुए पांच हजार सम्मन शुल्क की वसूली भी की। पुलिस की इस कार्यवाही ने एक बार फिर से सजगता बरतने का संदेश दिया।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
सफेद दूब-
Image
आपका जन्म किस गण में हुआ है और आपके पास कौनसी शक्तियां मौजूद हैं
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image