साधन है पैसा पैसा
साध्यभी पैसा पैसा
ये लोभ भी है ऐसा
साधना उसकी पैसा
साधन है सत्ता सत्ता
साध्यभी सत्ता सत्ता
ये लोभ हुकुमी पत्ता
साधना जिसकी सत्ता
पैसेसे मिलती सत्ता
सत्तासे आता पैसा
सवाल रहता ऐसा
प्रथम सत्ता या पैसा
अंतिम साध्य नही
है सत्ता
अंतिम साध्य नही
है पैसा
राज्य व्यवहार का
साधन है सत्ता
अधिकार है सत्ता
अर्थ व्यवहार का
माध्यम है पैसा
अविष्कार है पैसा
ईश्वर की सृष्टि में
ईश्वर की जो सत्ता दिखती नही कहीं
पर देती रट्टा ।
ईश्वर की सृष्टी में
ईश्वर की कृपा
होती है साधन, पर
मालूम नही पड़ता
दिवाकर
१७ ६ २०२०