ममता शर्मा " अंचल " गेस्ट ऑफ ऑनर अवार्ड से होंगी सम्मानित

 



अलवर।अलवर की  साहित्यकार सुश्री ममता शर्मा " अंचल" को 8 मार्च को  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके साहित्य में विशेष योगदान के लिए  आगमन संस्था की ओर से नई देहली में गेस्ट ऑफ ऑनर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा साहित्यकार सुश्री ममता शर्मा"अंचल" को उनकी कृति " ओ मेरे मन... " के लिए "प्रेरणा श्री" सम्मान से नवाजा जाएगा।
ममता शर्मा"अंचल"को यह सम्मान साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था  प्रेरणा परिवार की ओर से आयोजित समारोह में दिया जाएगा। पेशे से अध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार के तत्वावधान में आयोजित साहित्यकार सम्मान के लिए देश भर में से कुछ साहित्यकारों का चयन किया गया है। चयनित साहित्यकारों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित रामसेवक शुक्ल के 115 वे जन्म दिवस के मौके पर श्री रामनवमी 2 अप्रेल को पुवायां जनपद शाहजंहापुर में सम्मानित किया जाएगा।
सुश्री ममता शर्मा"अंचल" अलवर को उनकी कृति "ओ मेरे मन" गजलसंग्रह एवं सामाजिक कार्यो पर "प्रेरणा श्री" सम्मान दिया जा रहा है।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
सफेद दूब-
Image
आपका जन्म किस गण में हुआ है और आपके पास कौनसी शक्तियां मौजूद हैं
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image