कार डिवाइडर से टकराई महिला घायल

 


राम प्रकाश शर्मा


औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार सवार महिला घायल हो गई। घायलवस्था  में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 जनपद कानपुर नगर मोहल्ला किदवई नगर निवासी प्रीति सचान 30 वर्ष पत्नी एस एच सचान मंगलवार की सुबह करीब साढे 9 बजे निजी कार से जा रही थी। तभी औरैया कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर कार चालक को अचानक झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी के चलते कार में बैठी महिला गाड़ी के अंदर खडबडा गई। जिससे वह घायल हो गई। घायलवस्था  में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे जाने दिया।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
सफेद दूब-
Image
आपका जन्म किस गण में हुआ है और आपके पास कौनसी शक्तियां मौजूद हैं
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image