महाराष्ट्र में चल रहा
महा सियासी नाटक।
होटल में सब बंद विधायक
बाहर बंद है फाटक।।
कोई नहीं देखता कितना
इससे है नुकसान।
जनता ठगी मूकदर्शक है
देश हुआ बदनाम।।
दल सब दलदल में फँसे
ख़ुद पर नहीं यक़ीन।
सभी विधायक भाग रहे हैं
नेता बने यतीम।।
हे प्रभु कैसे देश चलेगा
नहीं ईमान नहीं नीयत।
सारा देश ही शर्मसार है
झेल रहा है फ़ज़ीहत।।
जय हिंद ! जय भारत !
ए. मिश्र
ए.जी.चर्च स्कूल
बेतिया-845438